विदेश की खबरें | पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम में सुरक्षाबलों ने चार विद्रोहियों को मार गिराया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधक विभाग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, यह छापेमारी बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से 350 किलोमीटर (210 मील) पश्चिम में खारन जिले में हुई।

विभाग ने कहा कि मारे गए लोग गैरकानूनी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के सदस्य थे, जिसे 2019 में अमेरिका द्वारा ‘‘आतंकवादी’’ समूह नामित किया गया था।

विद्रोही समूह की ओर से इस संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

बलूचिस्तान प्रांत में लंबे समय से बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और अन्य छोटे अलगाववादी समूहों द्वारा आजादी की मांग को लेकर विद्रोह किया जाता रहा है।

हालांकि पाकिस्तान का दावा है कि उसने विद्रोह को दबा दिया है। लेकिन, इसके बावजूद प्रांत में हिंसा जारी है।

फरवरी में, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के विद्रोहियों ने प्रांत में दो सैन्य केंद्रों पर हमला कर दिया था, जिसमें नौ सैनिक मारे गए थे।

पाकिस्तानी सैनिकों ने बाद में कई घंटों की गोलाबारी और अनुवर्ती कार्रवाई में 20 हमलावरों को मार गिराया।

तब से, पुलिस ने बलूचिस्तान में कई छापों में समूह के दर्जनों सदस्यों को गिरफ्तार किया या मार डाला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)