खेल की खबरें | चार भारतीय खिलाड़ी एशियाई रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में पेश करेंगे चुनौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विदित गुजराती और डी गुकेश सहित चार भारतीय खिलाड़ी 26 जून से चार जुलाई तक खेले जाने वाले एशियाई रैपिड ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

चेन्नई, 22 जून विदित गुजराती और डी गुकेश सहित चार भारतीय खिलाड़ी 26 जून से चार जुलाई तक खेले जाने वाले एशियाई रैपिड ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

इस टूर्नामेंट में 16 खिलाड़ी भाग ले रहे है जिसमें विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज नार्वे के मैगनस कार्लसन के अलावा नीदरलैंड्स के अनिश गिरी, अमेरिका के वेस्ले सो, अर्मेनिया के लेवोन अरोनियान और चीन के डिंग लिरेन भी शामिल है।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मेल्टवाटर चैम्पियनशिप शतरंत टूर का हिस्सा इस टूर्नामेंट में गुजराती और गुकेश के अलावा भारतीय ग्रैंडमास्टर बी अधिबान और अर्जुन इरिगैसी भी भाग ले रहे हैं।

ग्रैंडमास्टर गुजराती को वाइल्ड कार्ड मिला है जबकि दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर गुकेश ने गेलफैंड चैलेंज के माध्यम से क्वालीफाई किया । अधिबान और इरिगैसी को भारतीय क्वालीफायर के रूप में प्रवेश मिला।

टूर्नामेंट में सभी की निगाहें लय में चल रहे 15 वर्षीय गुकेश पर होंगी, जिन्होंने हाल ही में गेलफैंड चैलेंज टूर्नामेंट जीता है।

सत्रह वर्षीय इरिगैसी शीर्ष स्तर पर सफलता हासिल करने की उम्मीद कर रहे होंगे और ‘द बीस्ट’ के नाम से जाने जाने वाले अधिबान भी एलीट खिलाड़ियों के बीच पहचान बनाने के लिए उत्सुक होंगे।

चीन के होउ यिफान इस टूर पर भाग लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी होंगी। वह महिलाओं में शीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ी है।

एशियन रैपिड प्रतियोगिता में 100,000 डालर (लगभग 73 लाख रूपये) का इनाम होगा और यह मैग्नस ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन शतरंज के प्रतिष्ठित एटीपी-शैली सत्र का सातवां चरण है।

सभी मुकाबलों को ‘चेस24 डॉट कॉम’ पर खेला जाएगा। इस प्रारूप में सभी चाल के लिए प्रति खिलाड़ी 15 मिनट का समय मिलेगा और उसके बाद हर चाल के लिए 10 सेकेंड की बढोतरी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू