देश की खबरें | असम में संदिग्ध मानव तस्करी की पीड़ित चार लड़कियों को छुड़ाया गया, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि चार लड़कियों को शनिवार को कामरूप जिले से छुड़ाया गया जिनके संदिग्ध मानव तस्करी की पीड़ित होने का संदेह है और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

गुवाहाटी, 12 जून असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि चार लड़कियों को शनिवार को कामरूप जिले से छुड़ाया गया जिनके संदिग्ध मानव तस्करी की पीड़ित होने का संदेह है और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

सरमा ने कहा कि उदलगुरी जिले के पनेरी की चार लड़कियों को बैहाटा चरियालिन इलाके से छुड़ाया गया।

सरमा ने ट्विटर पर कहा कि इस सिलसिले में 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि असम पुलिस ने मामले में शामिल अन्य लोगों के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) भास्कर ज्योति महंत ने बताया कि एक अन्य मामले में शुक्रवार को मोरीगांव जिले के मयोंन्ग इलाके से लापता हुए तीन बच्चों को कामरूप मेट्रोपॉलिटन से बचाया गया।

उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, ‘‘कल मयोन्ग से लापता हुए तीन बच्चों को पानीखैती के पास से छुड़ाया गया। इस अभियान पर माननीय मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर नजर रखे हुए थे और मैं भी लापता बच्चों की तलाश की निगरानी के लिए मायोन्ग में था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\