देश की खबरें | केरल में नौका पलटने से चार मछुआरों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कोल्लम जिले के ओचिरा में समुद्र में ज्वार की ऊंची, तेज लहरों में नाव पलटने से चार मछुआरों की मौत हो गई और कुछ मछुआरे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोल्लम, दो सितंबर केरल के कोल्लम जिले के ओचिरा में समुद्र में ज्वार की ऊंची, तेज लहरों में नाव पलटने से चार मछुआरों की मौत हो गई और कुछ मछुआरे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना अझीकल समुद्र तट से करीब एक समुद्री मील की दूरी पर सुबह हुई। तब 16 मछुआरे नौका में सवार होकर मछली पकड़ने गए थे।

हादसे के बाद मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली नौकाएं मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान चलाया।

पुलिस ने कहा कि छह मछुआरे दुर्घटनाग्रस्त नाव से किसी तरह बच गए, जबकि घायल हुए 10 लोगों को करुणागपल्ली और अन्य क्षेत्रों के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन चार की जान चली गई।

उन्होंने कहा कि मृतक क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले थे।

मछुआरों के अनुसार, जिस नाव में वे थे, वह अचानक आईं तेज लहरों के कारण पलट गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\