एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में चार दिनों की गिरावट से निवेशकों को 13.30 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में चार दिनों से जारी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 13.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई है।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में चार दिनों की गिरावट से निवेशकों को 13.30 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

नयी दिल्ली, 26 सितंबर शेयर बाजार में चार दिनों से जारी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 13.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई है।

वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली के चलते घरेलू बाजारों में गिरावट बनी हुई है।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में सोमवार को लगातार चौथे दिन गिरावट का सिलसिला कायम रहा और यह 953.70 अंक यानी 1.64 प्रतिशत और लुढ़ककर 57,145.22 अंक पर बंद हुआ।

इन चार दिनों में बीएसई सेंसेक्स 2,574.52 अंक यानी 4.31 फीसदी लुढ़क गया है।

इससे, बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 13,30,753.42 करोड़ रुपये गिरकर 2,70,11,460.11 करोड़ रुपये पर रह गया।

रिया रमण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2022 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).