बेंगलुरु, 18 सितंबर ‘ऑस्ट्रेलिया इंडिया यूथ डायलॉग’ (एआईवाईडी) का 11वां संस्करण 19 से 22 सितंबर तक दिल्ली और बेंगलुरु में आयोजित होगा।
देश के 15 युवाओं को दोनों देशों के बीच संवाद में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।
एआईवाईडी की संचालन समिति में 2019 में शामिल हुए संदीप चंद्रा ने कहा कि 12 साल पहले एआईवाईडी की परिकल्पना की गई थी।
द्विपक्षीय समझ और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हर साल 15 प्रतिनिधियों - विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत युवाओं - को दोनों देशों से चुना जाता है।
चंद्रा ने कहा, ‘‘इस साल, हमारे पास 30 पदों के लिए 414 से अधिक आवेदन आए थे।’’
चंद्रा के अनुसार, दोनों देशों के बीच वार्षिक संवाद ने नीति-स्तर पर बदलावों के साथ-साथ व्यक्तिगत साझेदारी को भी आकार दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY