देश की खबरें | छूट का प्रलोभन देकर विदेशी मुद्राएं बेचने के आरोप में चार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र पुलिस ने छूट का प्रलोभन देकर विदेशी मुद्राएं बेचने तथा असली नोटों की तरह दिखने वाले कोरे कागज देने के बहाने मुंबई और आसपास के इलाकों के कुछ लोगों को धोखा देने के आरोप में कम से कम चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पालघर, 11 अक्टूबर महाराष्ट्र पुलिस ने छूट का प्रलोभन देकर विदेशी मुद्राएं बेचने तथा असली नोटों की तरह दिखने वाले कोरे कागज देने के बहाने मुंबई और आसपास के इलाकों के कुछ लोगों को धोखा देने के आरोप में कम से कम चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (अपराध शाखा) प्रमोद बदख ने बताया कि दो महिला सहित आरोपी बिना किसी वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस गिरोह का ताजा शिकार पालघर जिले के विरार इलाके का रहने वाला 64 वर्षीय एक व्यक्ति हुआ है।

अधिकारी के मुताबिक, गिरोह ने उस व्यक्ति से परिचय बढ़ाया और उसे छूट पर दिरहम और अमेरिकी डॉलर बेचने की पेशकश की और उससे चार लाख रुपये लेकर बैंक नोट की तरह दिखने वाले कोरे कागजों की गड्डी थमा दी।

पुलिस ने तकनीकी खुफिया जानकारी और सूचना के आधार पर आरोपियों का पता लगाया और उनके पास से 1,41,500 रुपये मूल्य के दिरहम जब्त किए।

अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि गिरोह ने कथित तौर पर मुंबई के उपनगरीय सांताक्रूज के एक व्यक्ति से इसी तरह से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार