देश की खबरें | दिल्ली में भाजपा सदस्य की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान मयूर विहार फेज-3 निवासी उज्जवल ऊर्फ गौरव (26) और सौरभ कटारिया (18) तथा घरौली गांव निवासी राजा (22) व बिट्टू (29) के रूप में हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, मृतक की पहचान जितेंद्र चौधरी (42) ऊर्फ जीतू के रूप में की गई है और वह भाजपा की मयूर विहार जिला इकाई का सचिव था।

उन्होंने बताया कि घटना बुधवार रात करीब सवा नौ बजे की है।

पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप के अनुसार, जांच के दौरान पता चला कि मयूर विहार पॉकेट-सी निवासी चौधरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस घायल को उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित मेट्रो अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\