पुलिस चौकी से शराब की बिक्री मामले में दो सिपाहियों सहित चार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में तस्करों से बरामद शराब पुलिस चौकी से बेचने के मामले में दो सिपाहियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में तस्करों से बरामद शराब पुलिस चौकी से बेचने के मामले में दो सिपाहियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आगरा मण्डल के आयुक्त अनिल कुमार एवं पुलिस महानिरीक्षक ए सतीश गणेश भी बुधवार को मौके पर पहुंचे तथा मामले का जायजा लिया.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कोसीकलां थाने की कोटवन चौकी के प्रभारी बालेंद्र सिंह एवं हैड कांस्टेबिल अनुज कुमार को निलंबित कर दिया है.
एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया, ‘आरोपी पुलिसकर्मियों को जेल भेजने के साथ-साथ चौकी प्रभारी बालेंद्र सिंह व मुंशी अनुज कुमार को भी लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है तथा एसपी सुरक्षा को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है.
संबंधित खबरें
Vrindavan Holi 2026: वृंदावन में होली की धूम, विश्व प्रसिद्ध प्रेम मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, एक-दूसरे को गुलाल-रंग लगाकर मनाई होली; VIDEO
‘Will Pee in Your Mouth’: मथुरा जंक्शन पर चाय में देरी होने पर सिपाही ने वेंडर को जड़ा थप्पड़, दी बेहद भद्दी गालियां; वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड
Mathura News: मथुरा में हैरान कर देने वाला मामला, सात फेरों से पहले 'पेशाब' का बहाना बनाकर दूल्हा फरार, दुल्हन के अरमानों पर फिरा पानी
Mathura Horror: एक ही परिवार के 5 सदस्यों के मिले शव, दूध में जहर मिलाकर सामूहिक खुदकुशी की आशंका
\