देश की खबरें | दुष्कर्म पीड़िता को आग लगाने के मामले में चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर में दुष्कर्म पीड़िता पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें कथित दुष्कर्म का आरोपी, उसके दो सगे भाई और पिता शामिल हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 16 नवम्बर जयपुर में दुष्कर्म पीड़िता पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें कथित दुष्कर्म का आरोपी, उसके दो सगे भाई और पिता शामिल हैं।

कोतवाली थाने के थाना अधिकारी ने यशवंत यादव ने सोमवार को बताया कि महिला ने दो वर्ष पहले उसके साथ हुए कथित दुष्कर्म की घटना के बारे में इस साल अप्रैल माह में मामला दर्ज करवाया था। आरोपी लेखराज कोली फरार चल रहा था।

यह भी पढ़े | Goa Shocker: गोवा में महिला ने साथी के साथ मिलकर पति की 2 चाचियों की हत्या की, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार.

उन्होंने बताया कि फरार चल रहे लेखराज (28) ने दीपावली की रात पीड़िता के घर में घुसकर उसके उपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे पीड़िता 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गयी। आरोपी खुद लगभग 30 प्रतिशत झुलस गया। पीड़िता को बचाने के प्रयास में उसकी नाबालिग बेटी भी झुलस गई थी। उन्होंने बताया कि इन तीनों का उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने के मामले में आरोपी लेखराज के अलावा उसके दो सगे भाइयों रमेशचंद (40), मनमोहन (35) और उसके पिता कन्हैयालाल (70) को भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या करने का प्रयत्न) के तहत शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | उद्धव ठाकरे- आदित्य ठाकरे के खिलाफ टिप्‍पणी करने वाले समीत ठक्कर को मिली जमानत.

उन्होंने बताया कि लेखराज कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है और उसका अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं पीड़िता पर पेट्रोल डालने के मामले में शामिल उसके दो भाई और पिता 18 नवम्बर तक पुलिस रिमांड में हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता और आरोपी पड़ोसी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल