देश

Goa Shocker: गोवा में महिला ने साथी के साथ मिलकर पति की 2 चाचियों की हत्या की, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

गोवा में 29 वर्षीय महिला और उसके साथी को दो बुजुर्ग महिलाओं की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. दोनों बुजुर्ग महिलाएं आरोपी महिला के पति की चाची लगती थीं. यह घटना रविवार की देर शाम सिरोलिम गांव में हुई. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों बुजुर्ग महिलाओं को पहले पेडेस्टल पंखे से पीटा गया, फिर ब्लेड से गला काट दिए गए. घटना के समय महिला का पति बाहर गया था.

Goa Shocker: गोवा में महिला ने साथी के साथ मिलकर पति की 2 चाचियों की हत्या की, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

पणजी, 16 नवंबर. गोवा में 29 वर्षीय महिला और उसके साथी को दो बुजुर्ग महिलाओं की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. दोनों बुजुर्ग महिलाएं आरोपी महिला के पति की चाची लगती थीं. यह घटना रविवार की देर शाम सिरोलिम गांव में हुई. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों बुजुर्ग महिलाओं को पहले पेडेस्टल पंखे से पीटा गया, फिर ब्लेड से गला काट दिए गए. घटना के समय महिला का पति बाहर गया था.

अंजुना पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने आरोपी रोविना लोबो (1 साल के बच्चे की मां) और उसके सहयोगी सुभान राज्याबल्लू को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़ें-Karnataka: 21 साल बेटे ने मां की रेप के बाद हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कहा है कि इन दोनों ने 64 साल की मार्टा लोबो और 62 वर्षीय वेरा लोबो की हत्या कर दी थी. अंजुना पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सूरज गवास ने कहा, "रोविना ने हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए सुभान राज्यबल्ली को काम पर रखा था. रोविना के पति के दोनों चाचियों से अच्छे संबंध नहीं थे."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2020 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).