विदेश की खबरें | साड़ी पुनर्चक्रण परियोजना की संस्थापक को मिला गोल्डमैन साक्स एंड फॉर्च्यून ग्लोबल वुमन पुरस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. महिलाओं को सशक्त करने के लिये साड़ी का पुनर्चक्रण कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे जाने वाले फैशन परिधान बनाने की परियोजना शुरू करने वाली दक्षिण अफ्रीकी रेयाना एडवर्ड इस साल प्रतिष्ठित गोल्डमैन साक्स एंड ग्लोबल फॉर्च्यून वुमन लीडर्स पुरस्कार की संयुक्त विजेता घोषित की गई हैं।

जोहानिसबर्ग, दो अक्टूबर महिलाओं को सशक्त करने के लिये साड़ी का पुनर्चक्रण कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे जाने वाले फैशन परिधान बनाने की परियोजना शुरू करने वाली दक्षिण अफ्रीकी रेयाना एडवर्ड इस साल प्रतिष्ठित गोल्डमैन साक्स एंड ग्लोबल फॉर्च्यून वुमन लीडर्स पुरस्कार की संयुक्त विजेता घोषित की गई हैं।

अन्य विजेता कोडिंग स्कूल कोड स्पेस अकादमी की संस्थापक एम्मा डिक्स हैं।

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना पॉजिटिव, PM Modi ने की जल्द ठीक होने की कामना.

कोविड-19 की वजह से लागू पाबंदियों की वजह से बुधवार को डिजिटल माध्यम से यह प्रतिष्ठित वार्षिक पुरस्कार वाशिंगटन में ‘फॉर्च्यून मोस्ट पावरफुल समिट’ में दिया गया।

यह पुरस्कार हर साल उन महिलाओं को दिया जाता है, जिन्होंने अपने समुदाय और देश में अन्य महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उल्लेखनीय काम किया है।

यह भी पढ़े | Donald Trump and Melania Trump Test Positive For COVID-19: डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया हुए कोरोना संक्रमित, करीबी सलाहकार होप हिक्स की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव.

वर्ष 2014 में साड़ी फॉर चेंज की स्थापना करने वाली एडवर्ड ने कहा, ‘‘ यह सम्मान हमें रोजगार सृजित करने वाले प्रारूप को आगे बढ़ाने और त्वरित नतीजों के लिए सशक्त करेगा, खासतौर पर जब कोविड-19 महमारी के दौरान, जो हमें नयी परिस्थितियों में आगे बढ़ने के तरीकों को सोचने को कहता है।

उन्होंने कहा कि पुरस्कार स्वरूप मिलने वाली 25 हजार डॉलर की राशि से साड़ी फॉर चेंज ब्रांड को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी और इसका इस्तेमाल निम्न आय वर्ग वाले समुदायों को स्कूलों और महिला सुरक्षा के अन्य स्थानों को केंद्र बनाकर प्रशिक्षित करने में किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\