जरुरी जानकारी | पूर्व अमेरिकी वित्त मंत्री ने अडाणी संकट को 'संभावित एनरॉन क्षण' बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के पूर्व वित्त मंत्री और हार्वर्ड विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष लैरी समर्स ने अडाणी समूह के संकट की तुलना 'एनरॉन' संकट से की है।

नयी दिल्ली, 23 फरवरी अमेरिका के पूर्व वित्त मंत्री और हार्वर्ड विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष लैरी समर्स ने अडाणी समूह के संकट की तुलना 'एनरॉन' संकट से की है।

उन्होंने कहा कि भारत संभवत: एनरॉन जैसे क्षण का सामना कर रहा है, जब 2001 में इस अमेरिकी ऊर्जा कंपनी में लेखा घोटाला उजागर हुआ था।

समर्स ने पिछले हफ्ते ब्लूमबर्ग के 'वॉल स्ट्रीट सप्ताह' में कहा, ''हमने शो में इस बारे में बात नहीं की है, लेकिन भारत में एक तरह का संभावित एनरॉन क्षण आया है।''

समर्स ने हालांकि अडाणी समूह का नाम नहीं लिया, लेकिन वह उस संकट का जिक्र कर रहे थे, जिसका सामना समूह अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी और शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की एक विस्फोटक रिपोर्ट आने के बाद से कर रहा है। अडाणी ने सभी आरोपों का खंडन किया है।

उन्होंने कहा, ''और मैं कल्पना करता हूं कि भारत दुनिया के सबसे बड़े देश के रूप में उभर रहा है और (जी20 की) बैठक भारत में हो रही है, वहां उपस्थित सभी लोगों में यह जिज्ञासा होगा कि अब आगे क्या होगा और क्या इसका भारत के लिए कोई बड़ा प्रणालीगत प्रभाव होने वाला है।''

समर्स ने जी20 की बैठकों का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी की, जिसकी मेजबानी इस साल भारत कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\