देश की खबरें | पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का मप्र के गांव में अंतिम संस्कार

भोपाल, 14 जनवरी वरिष्ठ समाजवादी नेता और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का शनिवार को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री का अंतिम संस्कार शाम करीब पांच बजे उनके पुत्र शांतनु बुंदेला और पुत्री सुभाषिनी ने उनके पैतृक गांव अंखमऊ में किया।

यादव का बृहस्पतिवार को 75 साल की उम्र में गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

इससे पहले दिन में यादव का पार्थिव शरीर चार्टर्ड विमान से दिल्ली से भोपाल पहुंचा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और अन्य ने यहां पुष्पांजलि अर्पित की।

यादव के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से अंखमऊ ले जाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)