देश की खबरें | पूर्व केन्द्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का अहमदाबाद के अस्पताल में निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का बृहस्पतिवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उदयपुर, एक मई कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का बृहस्पतिवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
परिवार के सदस्यों के मुताबिक, इस वर्ष 31 मार्च को राजस्थान के उदयपुर शहर में स्थित अपने घर में आरती करते समय वह गंभीर रूप से झुलस गई थीं।
इसके बाद व्यास को तुरंत उदयपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया और बाद में उन्हें आगे के उपचार के लिए अहमदाबाद रेफर कर दिया गया।
उनके भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम अहमदाबाद के अस्पताल में उनका निधन हो गया और उनका शुक्रवार को उदयपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
परिवार के सदस्यों के मुताबिक, व्यास घर में आरती कर रही थीं, उसी दौरान उनके दुपट्टे में नीचे जल रहे दीये से आग लग गई और परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए।
वह कांग्रेस की एक अहम नेता थीं। उन्होंने राज्य और केंद्र दोनों सरकारों में मंत्री के रूप में काम किया। वह प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भी रहीं और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष भी रहीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)