विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र के पूर्व अधिकारी पर इराक में बलात्कार के बारे में झूठ बोलने का आरोप

इराक में दूरसंचार विशेषज्ञ के तौर पर काम कर चुके करीम अलकोरानी पर संघीय कानून प्रवर्तन एजेंटों के समक्ष गलत बयान देने के बुधवार को दो आरोप लगाए गए।

अलकोरानी के वकील, डॉन कार्डी ने आरोपों से इनकार किया है और कहा कि उनका मुवक्किल मेनहैट्टन संघीय अदालत में एजेंटों का “दृढ़तापूर्वक सामना” करने पर विचार कर रहा है।

यह भी पढ़े | 9/11 Anniversary: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन दोनों शैंक्सविले में मनाएंगे 9/11 की बरसी.

न्यू जर्सी के वेस्ट ऑरेंज के निवासी अलकोरानी (37) ने 2018 की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र से इस्तीफा दे दिया था। इससे कुछ महीने पहले एफबीआई एजेंटों ने उनके घर के बाहर एक महिला को लेकर उनसे पूछताछ की थी जिसने अलकोरानी पर 2016 में इराक में उसे नशीली दवा देने और उससे बलात्कार का आरोप लगाया था।

अधिकारियों ने कहा कि अलकोरानी ने महिला के दावों की जानकारी होने की बात कही थी लेकिन उसे नशीली दवा देने और उससे बलात्कार के आरोपों से गलत तरीके से इनकार किया।

यह भी पढ़े | UNSC में पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, 2 भारतीयों को आतंकी लिस्ट में शामिल करने की कोशिश नाकाम.

बुधवार को सामने आए अभियोग में कहा गया कि अलकोरानी 2009 से कम से कम पांच महिलाओं के साथ इसी तरह के आचरण में लिप्त थे।

अधिकारियों ने कहा कि सभी महिलाओं को अलकोरानी ने शराब पिलाकर बेहोश किया।

अलकोरानी संयुक्त राष्ट्र के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता,विकास एवं विदेश संबंधों में काम करते थे।

अधिकारियों ने बताया कि वह पूर्व में इराक में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के लिए भी काम कर चुके हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने आपराधिक आरोपों का उल्लेख अमेरिकी अधिकारियों के सामने किया है और जांच में “अत्यंत सहयोग” दिया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)