खेल की खबरें | दक्षिण अफ्रीका की पूर्व कप्तान मिग्नॉन डु प्रीज ने वनडे और टेस्ट से संन्यास की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.   भारतीय टीम को हाल ही में महिला विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखाने में अहम भूमिका निभाने वाली दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी बल्लेबाज मिग्नॉन डु प्रीज ने एकदिवसीय और टेस्ट से तत्काल प्रभाव से संन्यास की घोषणा की है।

जोहानिसबर्ग, सात अप्रैल   भारतीय टीम को हाल ही में महिला विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखाने में अहम भूमिका निभाने वाली दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी बल्लेबाज मिग्नॉन डु प्रीज ने एकदिवसीय और टेस्ट से तत्काल प्रभाव से संन्यास की घोषणा की है।

 दक्षिण अफ्रीका की पूर्व कप्तान ने यह फैसला टी20 क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने और परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए किया है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) से जारी बयान के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘‘ मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि अब तक चार आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप में खेलने का मौका मिला है। ये मेरे जीवन की कुछ सबसे अच्छी यादें हैं।  मैं अब अपने परिवार के साथ समय को प्राथमिकता देना पसंद करूंगी ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि खेल के लंबे प्रारूप से संन्यास की घोषणा करने और भविष्य में टी20 क्रिकेट पर अपना ध्यान केंद्रित करने का यह सही समय है।  मैंने न्यूजीलैंड में हमारे हालिया विश्व कप के पूरा होने पर एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया था।’’

इस अनुभवी खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट बहुत अच्छी स्थिति में है। अगली पीढ़ी को इस खूबसूरत खेल को आगे बढ़ाने का मौका देने के लिए मेरे लिए खेल से दूर जाने का यह सही समय है। ’’

इस 32 साल की दायें हाथ की खिलाड़ी ने 2007 में राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया था। उन्होंने 154 एकदिवसीय मैच खेले जिसमें 46 में टीम का नेतृत्व किया। वह इस प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी है। उन्होंने 32.98 की औसत से 3760 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 18 अर्धशतक भी लगाये। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 116 नाबाद है जो 2016 में आयरलैंड के खिलाफ आया था।

उन्होंने इस दौरान सिर्फ एक टेस्ट मैच 2014 में खेला था। भारत के खिलाफ इस मैच में उन्होंने 102 रन बनाये थे। यह दक्षिण अफ्रीका महिला टीम का आखिरी टेस्ट मैच था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\