UP: अयोध्या में संपत्ति विवाद में समाजवादी पार्टी की पूर्व एमएलसी, उनकी बेटियां घायल
पुलिस के मुताबिक, कैंट थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा निवासी राम औतार और उसके भतीजे राजेश के बीच पुश्तैनी मकान पर कब्जे को लेकर विवाद था. कुशवाहा ने अपनी दोनों बेटियों के साथ जाकर राजेश का पक्ष लिया.
अयोध्या (उप्र): समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्व विधान पार्षद (एमएलसी) लीलावती कुशवाहा शुक्रवार को अयोध्या जिले में एक पैतृक आवास पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में घायल हो गईं. पुलिस ने यह जानकारी दी. उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पूर्व सदस्य कुशवाहा एवं उनकी दो बेटियां इस विवाद में घायल हो गईं जिनका जिला अस्पताल में उपचार हो रहा है.
घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आरके नैय्यर ने सआदतगंज थाना प्रभारी अरविंद पटेल को लाइन हाजिर किया है, जबकि विवाद में शामिल दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. Cabinet Reshuffle: मंत्रिपरिषद बैठक की अध्यक्षता करेंगे PM मोदी, कैबिनेट में फेरबदल की अटकले तेज, पूर्व नौकरशाहों को मिलेगा मौका?
पुलिस के मुताबिक, कैंट थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा निवासी राम औतार और उसके भतीजे राजेश के बीच पुश्तैनी मकान पर कब्जे को लेकर विवाद था. कुशवाहा ने अपनी दोनों बेटियों के साथ जाकर राजेश का पक्ष लिया.
पुलिस ने बताया कि राम औतार पक्ष की महिलाओं ने कुशवाहा और उनकी बेटियों के साथ मारपीट की, जिसमें वे घायल हो गईं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच, लखनऊ में जारी एक बयान में समाजवादी पार्टी की उप्र इकाई के प्रमुख नरेश उत्तम पटेल ने पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा पर हुए प्राणघातक हमले की निंदा करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी तथा उन पर कठोर कार्रवाई की मांग की है.
पटेल ने कहा कि लीलावती कुशवाहा के साथ उनकी दो बेटियों अलका कुशवाहा (32), आस्था कुशवाहा (30), पड़ोसी दुर्गा (25) को भी गंभीर चोटें आई हैं। कुशवाहा के सिर में ज्यादा चोट आई है. उन्हें तथा उनकी बेटी अलका कुशवाहा को केजीएमयू, लखनऊ रेफर किया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2023 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

