देश की खबरें | राजस्थान की पूर्व चिकित्सा मंत्री जकिया इनाम का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की पूर्व चिकित्सा मंत्री और कांग्रेस नेता जकिया इनाम का सोमवार देर रात जयपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर,22 सितम्बर राजस्थान की पूर्व चिकित्सा मंत्री और कांग्रेस नेता जकिया इनाम का सोमवार देर रात जयपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े | Murder In Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 300 रुपये के लिए दोस्त की कर दी हत्या.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिये पूर्व मंत्री के निधन शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जकिया इनाम के निधन पर मेरी हार्दिक संवेंदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक से विधायक सचिन पायलट ने ट्वीट के जरिये संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘पूर्व मंत्री एवं टोंक से पूर्व विधायिका जकिया इनाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। पूर्व मंत्री एवं विधायक के पद पर रहते हुए उन्होंने प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले- बिहार के DNA को गाली देने वाले अब बिहारी प्राइड की बात कर रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा, ‘‘ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’’

चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा कि जकिया टोंक से तीन बार विधायक रहीं एवं जीवन पर्यंत आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहीं।

उन्होंने कहा कि जकिया ने समाज सेवा के साथ ही सांप्रदायिक सद्भाव बनाये रखने की दिशा में भी उल्लेखनीय योगदान दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\