बर्लुस्कोनी का इलाज कर रहे डॉक्टर ने रविवार को यह जानकारी दी।
डॉ अल्बर्टो जैंग्रिलो ने रविवार को फिर कहा कि वह बर्लुस्कोनी के ठीक होने के प्रति आशान्वित हैं लेकिन उनके इलाज में सतर्कता बरतने की जरूरत है।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान: बलूचिस्तान में पति ने की पत्रकार पत्नी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार.
इटली के तीन बार प्रधानमंत्री रहे बर्लुस्कोनी कुछ सप्ताह में 84 वर्ष के हो जाएंगे।
उन्हें लंबे समय से दिल की बीमारी रही है और कई साल पहले पेसमेकर लग चुका है।
यह भी पढ़े | New Diamond Fire Updates: तेल टैंकर ‘न्यू डायमंड’ में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी, देखें तस्वीरें.
गत सप्ताह उनकी जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने पर शुक्रवार को उन्हें मिलान के सैन रफेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उस समय तक बर्लुस्कोनी के फेफड़ों में संक्रमण प्रारंभिक चरण में था।
अस्पताल के बाहर जैंग्रिलों ने संवाददाताओं से कहा, “मरीज का शरीर इलाज के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहा है।”
उन्होंने कहा, “इसका यह अर्थ नहीं है कि हम जीत गए, आपको तो पता है कि उनकी (बर्लुस्कोनी) उम्र के हिसाब से उनकी हालत बहुत नाजुक है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY