जरुरी जानकारी | आईटीएटी के पूर्व अध्यक्ष विमल गांधी का देहांत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) के पूर्व अध्यक्ष विमल गांधी का रविवार को निधन हो गया। न्यायाधिकरण के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 मई आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) के पूर्व अध्यक्ष विमल गांधी का रविवार को निधन हो गया। न्यायाधिकरण के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गांधी 75 वर्ष के थे। वह आईटीएटी के 31 अक्टूबर 2003 से लेकर 3 जून 2010 तक अध्यक्ष रहे। उनके अध्यक्ष रहते न्यायाधिकरण में लंबित मामलों की संख्या 1.80 लाख से घटकर 1 अप्रैल 2010 को मात्र 47,000 रह गई थी।

यह भी पढ़े | कोविड-19: क्या है सीरोसर्वे, देश में दो तरह के हो रहे सर्वेक्षण.

गांधी ने अमृतसर में 1970 में वकालत शुरू किया और 15 साल बाद 16 सितंबर 1985 को वह आईटीएटी में आये।

आईटीएटी का अध्यक्ष रहते गांधी ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर न्यायाधिकरण का प्रतिनिधित्व किया। संयुक्त राष्ट्र संघ में भी उन्होंने न्यायाधिकरण का प्रतिनिधित्व किया।

यह भी पढ़े | मुंबई पुलिस ने जारी की गाइडलाइंस WhatsApp, Facebook, Twitter, TikTok पर गलत संदेश फैलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई.

गांधी के परिवार में पत्नी सुनीता गांधी, बेटी राधिका सूरी और बेटा रितेश हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड