विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री अब्बासी और मौजूदा रेलमंत्री रशीद कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और मौजूदा रेलमंत्री शेख रशीद अहमद के सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

इस्लामाबाद, आठ जून पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और मौजूदा रेलमंत्री शेख रशीद अहमद के सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की प्रवक्ता मरयम औरंगजेब ने 61 वर्षीय अब्बासी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़े | Indian Mission in Nepal: सीमा विवाद के बीच भारत ने नेपाल के साथ किया करार, 7 जिलों में 56 उच्च माध्यमिक स्कूलों को दोबारा बनाएगा.

उल्लेखनीय है कि अब्बासी पीएमएल-एन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं और पार्टी नेता नवाज शरीफ को अदालत द्वारा प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद वह अगस्त 2017 से मई 2018 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे।

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब्बासी गृह पृथकवास में चले गए हैं।

यह भी पढ़े | न्यूजीलैंड में COVD-19 का अंतिम मरीज भी स्वस्थ, देश में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं.

पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने अब्बासी के जल्द ठीक होने की कामना की है।

रेलमंत्री शेख रशीद अहमद भी कोरोना पॉजिटिव हैं। यह जानकारी उनके कार्यालय ने एक बयान जारी कर दी।

बयान के मुताबिक रशीद डॉक्टरों की सलाह पर दो हफ्ते तक स्व पृथक-वास में रहेंगे।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता और सूबे के पूर्व मंत्री शरजील मेमन के भी रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सूबाई असेंबली के सदस्य चौधरी अली अख्तर भी कोरोना पॉजिटिव हैं। यह जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि अख्तर गृह पृथक-वास में हैं और संक्रमण के लक्षण आने के बाद उनकी जांच की गई थी। अख्तर पंजाब विधानसभा के लिए फैसलाबाद-III सीट से 2018 में निर्वाचित हुए।

पाकिस्तान में सूबाई मंत्री सहित कम से कम चार सांसद की कोरोना वायरस से मौत हुई है।

विदेश विभाग की प्रवक्ता आइशा फारूकी ने रविवार को बताया कि उनके कार्यालय के दो अधिकारी सहित पांच लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्होंने बताया कि ये मामले गत हफ्ते सामने आए।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार चली गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\