खेल की खबरें | पूर्व ओलंपियनों ने की रीजीजू से अपील, मुंबई हॉकी को बचाओ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महान ओलंपियन जैसे स्वर्ण पदकधारी एम एम सौमाया और पूर्व राष्ट्रीय कोच जोकिम कार्वाल्हो ने खेल मंत्री किरेन रीजीजू से मुंबई हॉकी को बचाने की अपील की क्योंकि टीम राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं ले पायेगी।
मुंबई, दो जुलाई महान ओलंपियन जैसे स्वर्ण पदकधारी एम एम सौमाया और पूर्व राष्ट्रीय कोच जोकिम कार्वाल्हो ने खेल मंत्री किरेन रीजीजू से मुंबई हॉकी को बचाने की अपील की क्योंकि टीम राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं ले पायेगी।
पता चला है कि ‘द मुंबई हॉकी एसोसिएशन लिमिटेड’ ने हॉकी इंडिया के उनकी सदस्यता वापस लेने के कदम और हॉकी महाराष्ट्र को राज्य की एकमात्र प्रतिनिधि संस्था के रूप में मान्यता देने के फैसले के खिलाफ कानूनी रूप से लड़ाई नहीं करने का फैसला किया है।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: टाइटल स्पॉन्सर VIVO के साथ करार पर बोर्ड की अगली बैठक में होगी चर्चा.
जनवरी में जारी किया गया हॉकी इंडिया का निर्देश एक जुलाई से प्रभावी होगा।
इसी के चलते 12 पूर्व भारतीय खिलाड़ियों - धनराज पिल्लै, एम एम सौमाया, जोकिम कार्वाल्हो, मर्विन फर्नांडिज, मार्सेलस गोम्स, बलबीर सिंह ग्रेवाल, गुरबक्श सिंह ग्रेवाल, वीरेन रास्किन्हा, इकबालजीत सिंह, एलिजा नेल्सन, सेल्मा डिसिल्वा और मार्गेट टोस्कानो - ने मिलकर रीजीजू, भारतीय ओलंपिक संघ प्रमुख नरिंदर बत्रा, इसके सचिव राजीव मेहता और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद को एक ईमेल लिखकर मुंबई हॉकी को बचाने के लिये उनके हस्तक्षेप की मांग की है।
यह भी पढ़े | विश्व कप-2011 फिक्सिंग मामला, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा से होगी पूछताछ.
इस ईमेल की एक प्रति पीटीआई के पास भी है, जिसमें लिखा है, ‘‘संक्षेप में हम यही कहना चाहेंगे कि राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में मुंबई की अलग टीम को भाग लेने की अनुमति नहीं देने के दो नुकसान होंगे। इससे भारतीय हॉकी प्रतिभा पूल कमजोर हो जायेगा। ’’
इसमें कहा गया, ‘‘ मुंबई शहर के बहुत कम खिलाड़ी नेशनल्स में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर पायेंगे, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का कम मौका मिलेगा। राष्ट्रीय चयनकर्ता कई योग्य खिलाड़ियों की तलाश नहीं कर पायेंगे। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)