देश की खबरें | पूर्व नौसेना अधिकारी अभिलाष टॉमी गगनयान अभियान में इसरो की मदद करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व नौसेना अधिकारी और जहाज से अकेले पूरी दुनिया की यात्रा करने वाले केरल के नाविक एवं कमांडर अभिलाष टॉमी भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान ‘गगनयान’ के संबंध में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की मदद करेंगे। टॉमी एकल नौकायान के क्षेत्र में प्रतिष्ठित ‘गोल्डन ग्लोब रेस 2022’ में दूसरे स्थान पर रहे थे।

कोच्चि (केरल), 23 अगस्त पूर्व नौसेना अधिकारी और जहाज से अकेले पूरी दुनिया की यात्रा करने वाले केरल के नाविक एवं कमांडर अभिलाष टॉमी भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान ‘गगनयान’ के संबंध में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की मदद करेंगे। टॉमी एकल नौकायान के क्षेत्र में प्रतिष्ठित ‘गोल्डन ग्लोब रेस 2022’ में दूसरे स्थान पर रहे थे।

टॉमी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह ‘गगनयान’ के संबंध में अंतरिक्ष यात्रा पर इसरो के साथ विचार विमर्श कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा वह अपने अगले नौकायान प्रयास को लेकर भारतीय नौसेना के साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मैं अपने अगले नौकायान प्रयास को लेकर नौसेना के साथ काम करूंगा। इसके अलावा मैं भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान में इसरो की मदद करूंगा।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एकसाथ समुद्र और अंतरिक्ष यात्रा (गगनयान) के लिए सलाह लिए जाने को लेकर रोमांचित हूं। दोनों मेरे दिल के बेहद करीब है। सच में, रोमांचक यात्रा का अनूठा अनुभव होता है।’’

‘गगनयान’ इसरो की एक महत्वाकांक्षी मानयुक्त अंतरिक्ष यात्रा परियोजना है जिसमें तीन सदस्यों के एक दल को तीन दिन तक 400 किलोमीटर की कक्षा में ले जाकर और समुद्र में उतारकर सुरक्षित रूप से धरती पर वापस लाने की क्षमता के प्रदर्शन की परिकल्पना की गई है।

टॉमी ने इस साल अप्रैल में प्रतिष्ठित ‘गोल्डन ग्लोब रेस 2022’ को पूरा करने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\