देश की खबरें | धमकाने के आरोप में पूर्व सांसद संजय काकड़े गिरफ्तार, मिली जमानत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा के पूर्व सदस्य संजय काकड़े और उनकी पत्नी उषा काकड़े को पारिवारिक विवाद के एक मामले में 2018 में अपने एक रिश्तेदार को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पुणे, पांच नवंबर राज्यसभा के पूर्व सदस्य संजय काकड़े और उनकी पत्नी उषा काकड़े को पारिवारिक विवाद के एक मामले में 2018 में अपने एक रिश्तेदार को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
उषा के भाई युवराज धमाले की शिकायत के आधार पर इस साल अगस्त में दंपति के खिलाफ चर्तुश्रृंगी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि काकड़े और उनकी पत्नी को आज गिरफ्तार किया गया और उन्हें अदालत में पेश किया गया। दंपति के खिलाफ जिन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, वो जमानती थीं, इसलिए उन्हें जमानत मिल गई।
यह भी पढ़े | Delhi: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला, राजधानी में पटाखे पूरी तरह बैन.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र भी दायर किये हैं।
शिकायत में बताया गया है कि वह और काकड़े कभी निर्माण कारोबार में साझीदार थे। साल 2010 में धमाले ने अपना अलग निर्माण कारोबार शुरू किया, जिसके बाद से उनके बीच विवाद शुरू हो गया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 2018 में जब वह दंपति के घर गए तो उन्होंने उनके लिए अभद्र का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)