एजेंसी न्यूज

Manvendra Singh Car Accident: राजस्थान में कार हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू चित्रा की मौत, बेटा मानवेंद्र जख्मी (View Pics And Video)

राजस्थान में अलवर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को सड़क हादसे में बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल और उनका बेटा घायल हो गया जबकि उनकी पत्नी की मौत हो गई.

Manvendra Singh Car Accident: राजस्थान में कार हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू चित्रा की मौत, बेटा मानवेंद्र जख्मी (View Pics And Video)
(Photo Credits Twitter)

Manvendra Singh's Wife Dies in Car Accident: राजस्थान में अलवर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को सड़क हादसे में बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल और उनका बेटा घायल हो गया जबकि उनकी पत्नी की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि दिल्ली से जयपुर आ रहे सिंह की (एसयूवी) कार नौगांव के पास एक पुल की दीवार से टकरा गई जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गये. पुलिस के अनुसार घायलों को अलवर के निजी अस्पताल ले जाया गया. मानवेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे हैं.

अलवर के सोलंकी अस्पताल के चिकित्सक विक्रांत सोलंकी ने बताया कि मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मानवेन्द्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह का इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक हादसे के बारे में मानवेंद्र सिंह के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. यह भी पढ़े: Mehbooba Mufti Car Accident Video: PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं, अनंतनाग में कार दुर्घटना की शिकार

Tweet:

Video:

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे पर शोक जताते हुए 'एक्स' पर लिखा,‘‘सड़क दुर्घटना में मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी चित्रा सिंह के निधन का समाचार दुखद है. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं परिजनों को इस दुख को सहने की हिम्मत देने की कामना करता हूं।’’

उन्होंने लिखा,‘‘मैं ईश्वर से सड़क दुर्घटना में घायल मानवेन्द्र सिंह जसोल एवं अन्य परिजनों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2024 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).