देश की खबरें | मिजारेम विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रोकाम्लोवा का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उपा रोकाम्लोवा का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे।

आइजोल, दो जुलाई मिजोरम विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उपा रोकाम्लोवा का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे।

उनके परिवार में पत्नी और दो ब्च्चे हैं।

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश में BJP सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, 20 कैबिनेट और आठ राज्यमंत्री शामिल.

परिवारिक सूत्रों ने बताया कि आइजोल में एबेनेज़र मेडिकल सेंटर में बुधवार शाम उनका निधन हो गया।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को गुर्दे से जुड़ी समस्या के बाद 12 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुरु किया देश का पहला प्लाज्मा बैंक, हेल्पलाइन नंबर जारी कर मुख्यमंत्री ने दी इससे जुड़ी हर जानकारी.

वह शिक्षण जगत छोड़कर वह 1980 के दशक में राजनीति में शामिल हुए थे और 1986 में ऐतिहासिक मिजो शांति समझौते पर हस्ताक्षर कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

उन्होंने 1984 से 1993 के बीच तीन बार राज्य विधानसभा चुनाव जीता था। 1990 में वह मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष बने। थनहावला सरकार में उन्होंने ग्रामीण विकास और परिवहन विभाग का कार्यभार संभाला। 1994 में उन्होंने राजनीति को अलविदा कह दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\