देश की खबरें | सैनिकों को 88 लाख रुपये का चूना लगाने के आरोप में पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सैनिकों को आवासीय भूखंड का वादा करके उन्हें 88 लाख रुपये का कथित रूप से चूना लगाने के आरोप में पुलिस ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल (अवकाश प्राप्त) को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर सैनिकों को आवासीय भूखंड का वादा करके उन्हें 88 लाख रुपये का कथित रूप से चूना लगाने के आरोप में पुलिस ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल (अवकाश प्राप्त) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल (अवकाश प्राप्त) और कीर्ति चक्र से सम्मानित राकेश राणा को मंगलवार को उनके द्वारका स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: JDU ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, लालू यादव के समधी चंद्रिका राय को पारस विधानसभा सीट से मिला टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट.

हवलदार चंदन कुमार और अन्य द्वारा की गई शिकायत के अनुसार, राणा ने उन्हें बताया था कि वह सैनिकों के लाभ के लिए एसडब्ल्यूओ-इंडिया नाम से एक एनजीओ चलाते हैं। लेकिन राणा ने सभी से एनपजीओ से मिलती-जुलती नाम वाली कंपनी एसडब्ल्यूओ इंडिया लिमिटेड में पैसे जमा करने को कहा।

राणा ने सैनिकों को झारखंड में आवासीय भूखंड का वादा किया था ।

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: कुलभूषण जाधव को फांसी देकर गिलगिट का चुनाव जीतना चाहते हैं इमरान और आर्मी चीफ बाजवा!.

पुलिस के संयुक्त आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) ओ. पी. मिश्रा ने बताया कि जांच में पता चला है कि राणा ने सैनिकों से कहा कि ‘वीर आवास बोकारो’ परियोजना के तहत 20 एकड़ की जमीन है, जमीन खरीदी जा चुकी है और सभी जरुरी अनुमति भी ली जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि कंपनी ने सैनिकों से पूरे पैसे लेने के बाद उन्हें आवंटन-सह-समझौता पत्र दिया लेकिन, उन्हें जमीन कभी नहीं मिली और न ही आरोपी ने उन्हें पैसे वापस किए।

पुलिस के अनुसार, कंपनी के पास कोई जमीन नहीं थी और न किसी प्राधिकरण से कोई मंजूरी थी।

मिश्रा ने बताया कि जांच में पुलिस को पता चला कि राणा कंपनी के विभिन्न खातों के आधिकारिक हस्ताक्षरकर्ता थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज