रांची, 27 अगस्त झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आज्सू) के अध्यक्ष सुदेश महतो से बदमाशों ने 15 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की और रंगदारी न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
रांची के पुलिस उपाधीक्षक सदर दीपक पांडेय ने बताया कि सुदेश महतो के मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने चौदह अगस्त को 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस सिलसिले में उनके निजी सहायक ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश में उप-चुनाव राज्य के भविष्य का चुनाव: पूर्व CM कमल नाथ.
उन्होंने बताया कि पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर उन्हें गोली मार कर हत्या की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि महतो की ओर से इस संदर्भ में गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
पांडेय ने बताया कि इस सिलसिले में जमशेदपुर से दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी लेकिन उनकी संलिप्तता इस मामले में नहीं पायी गयी जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
उन्होंने बताया कि सिल्ली से विधायक महतो को जिन मोबाइल नंबरों से कॉल कर धमकी दी गयी है उन नंबरों की पुलिस जांच कर रही है। लेकिन अब तक धमकी देने वालों का पुलिस को पता नहीं चल सका है।
कोविड-19 से पीड़ित सुदेश महतो 18 अगस्त से रांची स्थित आवास पर पृथक रह रहे हैं।
इन्दु ,
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY