देश की खबरें | गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अनंत शेट का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अनंत शेट का पणजी के समीप एक अस्पताल में रविवार सुबह निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, दो अगस्त गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अनंत शेट का पणजी के समीप एक अस्पताल में रविवार सुबह निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि शेट ने सरकारी गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज अयोध्या दौरा का रद्द: 2 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उनके परिवार में पत्नी और बेटा है।

शेट 12 जनवरी 2016 से 14 मार्च 2017 तक गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रहे।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत के पूर्व कुक अशोक का चौंकाने वाला खुलासा, सितंबर 2019 तक एक्टर ने कभी नहीं ली दवाई, जिंदादिली से जीते थे जिंदगी.

उन्होंने 2007 से 2017 तक उत्तर गोवा में मायेम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शेट के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें जमीन से जुड़ा नेता बताया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनंत शेट के असामयिक निधन से दुखी और स्तब्ध हूं। वह बेहद विनम्र और जमीन से जुड़े व्यक्ति थे। राज्य तथा लोगों की सेवा में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।’’

भाजपा के प्रदेश महासचिव नरेंद्र सवाईकर ने भी शेट के निधन पर दुख जताया।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘मायेम से दो बार विधायक और पूर्व अध्यक्ष अनंत शेट के असामयिक निधन के बारे में जानकार दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति दे। ओम शांति।’’

विधानसभा में विपक्ष के नेता दिगंबर कामत ने भी शेट के निधन पर संवेदनाएं जताई।

उन्होंने कहा, ‘‘गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अनंत विष्णु शेट के निधन से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के प्रति हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\