Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत के पूर्व कुक अशोक का चौंकाने वाला खुलासा, सितंबर 2019 तक एक्टर ने कभी नहीं ली दवाई, जिंदादिली से जीते थे जिंदगी
दिवंगत एक्टर सुशांत के पूर्व कुक अशोक ने बताया कि सुशांत ने सितंबर 2019 तक कभी कोई दवाई नहीं ली. कुक का कहना है कि जब तक वो सुशांत के यहां बतौर कुक काम कर रहे थे, तब तक सुशांत अपने परिवार के लोगों से हमेशा टच में थे और अपने दोस्तों से मिला करते थे. जो व्यक्ति जिंदगी को जिंदादिली से जीता था और सबको जीना सिखाता था वो डिप्रेशन में कैसे जा सकता है?
Sushant Singh Rajput Death Case: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की रहस्यमय मौत मामले में आए दिन कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. सुशांत सिंह (Sushant Singh) के पिता केके सिंह द्वारा बिहार में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद बिहार पुलिस भी इस मामले की गुत्थी सुलझान में जुट गई है. हालांकि सुशांत मामले की जांच को लेकर मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस में ठन गई है. इस मामले में सुशांत से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ का सिलसिला जारी है और एक्टर का पूरा परिवार सुशांत मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने की अपील कर रहा है. इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व कुक (Sushant's Former Cook) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.
दिवंगत एक्टर सुशांत के पूर्व कुक अशोक (Former Cook Ashok) ने बताया कि सुशांत ने सितंबर 2019 तक कभी कोई दवाई नहीं ली. कुक का कहना है कि जब तक वो सुशांत के यहां बतौर कुक काम कर रहे थे, तब तक सुशांत अपने परिवार के लोगों से हमेशा टच में थे और अपने दोस्तों से मिला करते थे. इसके साथ ही अशोक ने सवाल उठाया है जो व्यक्ति जिंदगी को जिंदादिली से जीता था और सबको जीना सिखाता था वो डिप्रेशन में कैसे जा सकता है? यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस ने कहा- रिया चक्रवर्ती पर नजर है
देखें ट्वीट-
सितंबर 2019 तक सुशांत ने कभी दवाई नहीं ली। जब तक मैं था तब तक वो अपने परिवार के लोगों से हमेशा टच में थे और अपने दोस्तों से मिलते भी थे। मेरा यही सवाल है कि जो व्यक्ति सबको सिखाता था वो डिप्रेशन में कैसे जा सकता है? : #सुशांत_सिंह_राजपूत के पूर्व कुक अशोक, मुंबई pic.twitter.com/MqzOX7eCit
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2020
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने बीते 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. उनकी रहस्यमय मौत के बाद से लगातार उनके फैन्स सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं और अब इस मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. बहरहाल, सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में दर्ज प्राथमिकी को मुंबई स्थानांतरित करने की चक्रवर्ती की याचिका पर पांच अगस्त को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2020 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

