देश की खबरें | पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी 1991 के मुल्तानी मामले में एसआईटी के समक्ष पेश हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुमेध सिंह सैनी 1991 में लापता हुए कनिष्ठ अभियंता बलवंत सिंह मुल्तानी के मामले में सोमवार को मोहाली में एसआईटी के समक्ष उपस्थित हुए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 28 सितंबर पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुमेध सिंह सैनी 1991 में लापता हुए कनिष्ठ अभियंता बलवंत सिंह मुल्तानी के मामले में सोमवार को मोहाली में एसआईटी के समक्ष उपस्थित हुए।

पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने रविवार को सैनी को जांच में शामिल होने के लिए मातौर थाना बुलाया था। सैनी सुबह करीब 11 बजे थाने पहुंचे।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: किसान बिल के विरोध में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई नेता गिरफ्तार.

इससे पहले सैनी 23 सितंबर को एसआईटी के समक्ष पेश नहीं हो सके थे।

उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में गिरफ्तारी से उन्हें अंतरिम राहत दी हुई है।

यह भी पढ़े | MPSC Prelims Admit Card 2020 Released: एमपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2020 का एडमिट कार्ड हुआ जारी, mahampsc.mahaonline.gov.in पर करें डाउनलोड.

मुल्तानी के लापता होने के संबंध में सैनी के खिलाफ मई में मामला दर्ज किया गया। मुल्तानी चंडीगढ़ इंडस्ट्रीयल एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन में कार्यरत थे।

पुलिस ने मुल्तानी के लापता होने के सिलसिले में पिछले महीने धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। गौरतलब है कि इस मामले में सह-आरोपी रहे चंडीगढ़ पुलिस के दो पूर्व कर्मी निरीक्षक जागिर सिंह और एएसआई कुलदीप सिंह अब सरकारी गवाह बन गए हैं।

1982 बैच के आईपीएस अफसर सैनी, 2012 में पंजाब के पुलिस महानिदेशक नियुक्त हुए थे। उस वक्त वह राज्य पुलिस प्रमुख पद पाने वाले सबसे कम उम्र के अधिकारी थे। बाद में गुरुग्रंथ साहिब के अपमान की घटनाओं को लेकर हुए विवाद के बाद 2015 को उन्हें पद से हटा दिया गया था। सैनी 2018 में सेवानिवृत्त हुए।

मोहाली निवासी मुल्तानी को पुलिस ने 1991 में तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैनी पर हुए आतंकवादी हमले के सिलसिले में हिरासत में लिया था।

लेकिन, बाद में पुलिस ने दावा किया कि पूर्व आईपीएस अधिकारी के बेटे मुल्तानी गुरदासपुर के कादियां में पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं।

मुल्तानी के भाई पलविंदर सिंह मुल्तानी की शिकायत के आधार पर सैनी सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस