देश की खबरें | कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सुरक्षा की गुहार लगायी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने प्रदेश सरकार से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है और इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है।
वाराणसी, सात फरवरी कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने प्रदेश सरकार से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है और इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लोग मुख्तार अंसारी की मदद कर रहे हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दे रहे।
राय ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया, ‘‘तीन अगस्त 1991 को उनके बड़े भाई अवधेश राय की अपराधी मुख्तार अंसारी ने हत्या कर दी थी । इस घटना का मैं चश्मदीद गवाह हूं और मामले में 9 फरवरी को गवाही देने इलाहाबाद की विशेष अदालत में जाना है।’’
कांग्रेस नेता ने कहा कि इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री आदित्य नाथ को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘एमपी एमएलए अदालत के आदेश के बाद भी सरकार मुझे कोई सुरक्षा नहीं दे रही। कल को यदि मेरे साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी।’’
राय ने आरोप दोहराया कि भाजपा के लोग मुख्तार अंसारी की मदद कर रहे हैं और सरकार उन्हें सुरक्षा नहीं दे रही है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व जिला प्रशासन ने पूर्व विधायक अजय राय के असलहों के लाइसेंस को भी निरस्त कर दिया था जिस पर कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)