देश की खबरें | पूर्व मुख्यमंत्री अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए निराधार बयान दे रहे: हिमाचल कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने राज्य की नयी सरकार पर पुरानी परियोजनाओं को खत्म कर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर बुधवार को निशाना साधा और कहा कि वह दिल्ली में केवल अपने आकाओं से खुश करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

शिमला, 21 दिसंबर कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने राज्य की नयी सरकार पर पुरानी परियोजनाओं को खत्म कर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर बुधवार को निशाना साधा और कहा कि वह दिल्ली में केवल अपने आकाओं से खुश करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

कांग्रेस विधायकों राजेश धर्माणी, संजय रतन और सुंदर सिंह ठाकुर ने एक संयुक्त बयान में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नयी दिल्ली में अपने नेतृत्व को खुश करने की जल्दी में हैं और इसी लिए वह इस तरह के ‘‘निराधार बयान’’ दे रहे हैं।

विधायकों ने कहा कि कांग्रेस को लोगों ने पांच साल तक राज्य में शासन करने के लिए भारी जनादेश दिया है और पार्टी अपने घोषणापत्र में दी गई सभी 10 गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ठाकुर को धैर्य रखने की सलाह देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की बागडोर अभी संभाली है, लेकिन वह जल्द ही हरकत में आएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को लुभाने के लिए पिछली सरकार ने बजट प्रावधानों पर विचार किए बिना कई संस्थान खोल दिए।

विधायकों ने बयान में कहा कि जनता की मांग पर एक भी संस्थान न तो खोला गया, न ही उन्नत किया गया।

विधायकों ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछली बार राज्य में सत्ता में आई थी तो उसने पिछली कांग्रेस सरकार के लगभग सभी ‘‘विकासोन्मुखी निर्णयों’’ को रद्द कर दिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ही हमेशा प्रतिशोध की राजनीति करती है।

इस बीच, भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख सुरेश कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खोले गए 32 नए बिजली कार्यालयों संबंधी अधिसूचना रद्द करना दिखाता है कि कांग्रेस बदले की भावना से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य भाजपा ने उन सभी मंडलों और अनुमंडलों के एसडीएम (उपमंडलीय मजिस्ट्रेट) के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपने का फैसला किया है, जहां कार्यालय बंद किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू