देश की खबरें | शिवसेना के लोनावला इकाई के पूर्व प्रमुख की गोली मारकर हत्या, दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के लोनावला शहर में शिवसेना की स्थानीय इकाई के पूर्व प्रमुख की सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 26 अक्टूबर महाराष्ट्र के लोनावला शहर में शिवसेना की स्थानीय इकाई के पूर्व प्रमुख की सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख ने बताया कि राहुल शेट्टी पुणे जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर लोनावला के जयचंद चौक पर स्थित अपनी चाय की दुकान के बाहर थे, तभी उन्हें गोली मारी गई।

यह भी पढ़े | बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय को चुनाव आयोग का नोटिस, विपक्षी नेताओं पर अपमानजनक टिप्पणी का मामला: 26 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया, ''वहां दो व्यक्ति थे। उनमें से एक व्यक्ति ने शेट्टी को तीन गोलियां मारीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।''

एसपी ने कहा कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश हो सकती है। मृतक के परिवार ने कुछ संदिग्धों के नाम बताए हैं। एक महिला समेत दो लोगों के गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Elections 2020: बीजेपी ने शुरू की 2022 विधानसभा चुनावों की तैयारी, यूपी में राज्यसभा चुनावों के लिए इन दिग्गजों पर खेला दांव.

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किये गए एक आरोपी के पास से दो दिन पहले दो बंदूकें मिली थीं। वहीं हमलावर अभी फरार है।

एसपी ने कहा कि मृतक का भी आपराधिक रिकॉर्ड था। पिछले साल उन्होंने पुलिस के सामने दावा किया था कि कुछ लोग उनपर नजर रखे हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\