जरुरी जानकारी | पेट्रोनेट एलएनजी के पूर्व सीईओ रिलायंस समूह की कंपनी में नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के पूर्व सीईओ प्रभात सिंह को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड समूह से जुड़ी कंपनी में नियुक्त किया गया है।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के पूर्व सीईओ प्रभात सिंह को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड समूह से जुड़ी कंपनी में नियुक्त किया गया है।

प्रभात सिंह को समूह की इंडिया गैस साल्यूशंस (आईजीएस) में बिजनेस लीडरशिप टीम में नियुक्त किया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक पीएमएस प्रसाद द्वारा जारी कर्मचारी संदेश में यह जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़े | Noida में कार ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत व 6 जख्मी.

आईजीएस बीपी और आरआईएल के बीच 50:50 प्रतिशत हिस्सेदारी वाला संयुकत उद्यम है।

दूसरी जगह पद छोड़ने के बाद कुछ ही सप्ताह के अंतराल में रिलायंस इंडस्ट्रीज में नियुक्ति पाने वाले यह दूसरे शीर्ष कार्यकारी हैं। इससे पहले इसी साल अगस्त में इंडियन आयल कार्पोरेशन के चेयरमैन सजीव सिंह ने भी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में समूह अध्यक्ष का पद संभाला है। वह इंडियन आयल से जून के अंत में सेवानिवृत हुये थे।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 47 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत.

प्रसाद ने लिखा है, ‘‘वह (प्रभात सिंह) आईजीएस संगठन का नेतृत्व करेंगे। ’’

बहरहाल, सिंह की संगठन में भूमिका और पद को लेकर आरआईएल और बीपी ने ई-मेल से मांगी गयी जानकारी का कोई जवाब नहीं दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू