खेल की खबरें | पूर्व सीईओ हारून लोर्गट सीएसए के नौ सदस्यीय अंतरिम बोर्ड में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व सीईओ हारून लोर्गट को संकटों से घिरे दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के नौ सदस्यीय अंतरिम बोर्ड में शामिल किया गया है ।

जोहानिसबर्ग, 30 अक्टूबर पूर्व सीईओ हारून लोर्गट को संकटों से घिरे दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के नौ सदस्यीय अंतरिम बोर्ड में शामिल किया गया है ।

सरकार द्वारा नियुक्त नौ सदस्यीय अंतरिम बोर्ड की अध्यक्षता न्यायाधीश जाक याकूब करेंगे । इसमें पूर्व बल्लेबाज आंद्रे ओडेंडाल और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर संघ के अध्यक्ष ओंफिले रामेला भी हैं ।

यह भी पढ़े | IPL 2020: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 में किन 10 खिलाड़ियों ने फेके हैं सर्वाधिक डॉट बॉल.

अन्य सदस्यों में स्टावरोस निकालो, जुडिथ फेब्रुवारी, एंडिले डान, शोलानी वोंया और एंकेको कैरोलीन एम शामिल हैं ।

इससे पहले सीएसए के निदेशक बोर्ड के सभी दस सदस्यों ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया था ।

यह भी पढ़े | IPL 2020: Sachin Tendulkar ने Ruturaj Gaikwad की जमकर की सराहना, कहा- वह लंबी पारी खेलने के लिए बने हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खेलमंत्री नाथी एमथेत्वा ने कहा ,‘‘ अंतरिम बोर्ड देश में खेल का संचालन और प्रशासन देखा ।’’

मंत्री ने सीएसए को मंगलवार तक का समय दिया है जिसमें उसे बताना होगा कि राष्ट्रीय खेल और मनोरंजन अधिनियम का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाये । उन्होंने आईसीसी को भी सूचित कर दिया है कि देश में क्रिकेट प्रशासन को ढर्रे पर लाने के लिये उन्हें दखल देना पड़ रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\