देश की खबरें | बीजद के पूर्व सांसद प्रभास कुमार सिंह भाजपा में शामिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व सांसद प्रभास कुमार सिंह लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से कुछ दिन पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली पार्टी की आलोचना की।
नयी दिल्ली, 15 अप्रैल बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व सांसद प्रभास कुमार सिंह लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से कुछ दिन पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली पार्टी की आलोचना की।
ओडिशा की बारगढ़ सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके सिंह ने कहा कि बीजद में कोई ‘गरिमा और आत्म-सम्मान’ नहीं बचा है। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी में उनका स्वागत किया।
यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने ‘दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी’ में शामिल होने पर खुशी व्यक्त की।
उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए एक खास पल है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व से काफी प्रभावित हूं। मैंने बीजद का साथ छोड़ दिया है क्योंकि वहां कोई आत्म-सम्मान और गरिमा नहीं बची है।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली पार्टी में उड़िया अस्मिता, कला, संस्कृति और विरासत के प्रति सम्मान नहीं है।
सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और पिछले 10 साल में उनकी सरकार द्वारा युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों समेत समाज के अनेक वर्गों के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2024 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

