बालासोर, छह नवंबर ओड़िशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित किए गए पूर्व विधायक जीबन प्रदीप दास ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया ।
बालासोर विधानसभा क्षेत्र से बीजद के टिकट पर 2009 एवं 2014 में जीत दर्ज करने वाले दास ने हालांकि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का आभार भी जताया ।
यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार ने पराली पर बाॅयो डीकंपोजर केमिकल छिड़काव के प्रभाव के अध्ययन के लिए बनाई समिति.
दास ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''मैने बीजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है ।''
पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोपों को खारिज करते हुये दास ने कहा कि सरकार एवं पार्टी के प्रति वफादार रहने के बावजूद उन्हें निलंबित कर दिया गया ।
उन्होंने दावा किया कि बीजद नेताओं का एक धड़ा उनके खिलाफ था ।
दास ने 2000 में विधानसभा चुनाव में बालासोर सीट से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY