देश की खबरें | विदेश सचिव श्रृंगला बृहस्पतिवार से तीन देशों की यात्रा पर जायेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला बृहस्पतिवार से एक सप्ताह के लिए तीन देशों फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन की यात्रा पर जायेंगे। यात्रा के दौरान मजबूत बहुपक्षवाद और एक स्वतंत्र, खुले तथा समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला बृहस्पतिवार से एक सप्ताह के लिए तीन देशों फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन की यात्रा पर जायेंगे। यात्रा के दौरान मजबूत बहुपक्षवाद और एक स्वतंत्र, खुले तथा समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि श्रृंगला की इन तीन देशों की यात्रा 29 अक्टूबर से चार नवम्बर तक चलेगी और यह कोरोना वायरस महामारी द्वारा उत्पन्न बाधाओं के बावजूद भारत की निरंतर अंतरराष्ट्रीय भागीदारी और कूटनीतिक पहुंच का हिस्सा है।

यह भी पढ़े | IPL: दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ रह चुका ये खिलाड़ी छुडा रहा है नीतीश सरकार के छक्के, लाखों युवाओं का मिल रहा समर्थन.

मंत्रालय ने बताया, ‘‘भारतीय प्राथमिकताओं जैसे मजबूत बहुपक्षवाद, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उसका आगामी गैर-स्थायी कार्यकाल, और मुक्त, खुले तथा समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए उसकी प्रतिबद्धता पर चर्चा की जायेगी।’’

उसने बताया कि फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन भारत के रणनीतिक साझेदार हैं जिनके उसके साथ करीबी और बेहतर संबंध है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘द्विपक्षीय संबंध बहु-आयामी हैं और तेजी से बढ़े हैं।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पहले चरण की 71 सीटों पर मतदान समाप्त, शाम 5 बजे तक हुई 51.91 फीसदी वोटिंग, कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद.

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि अपनी यात्रा के दौरान विदेश सचिव द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे। जिन मुद्दों पर चर्चा की जानी है उनमें कोरोना वायरस महामारी और इसके परिणामों से निपटने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी शामिल होगा।

विदेश सचिव इन तीनों देशों के व्यवसायियों, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और मीडियाकर्मियों से भी बातचीत करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने बताया, ‘‘फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के साथ भारत के संबंधों को साझा लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव पर बनाया गया है और सतत विकास तथा जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों में एक समान रुचि के रूप में प्रदर्शित किया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\