देश की खबरें | विदेश मंत्री जयशंकर की जापान यात्रा छह अक्टूबर से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर छह से सात अक्टूबर तक दो दिवसीय जापान यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह अपने जापानी समकक्ष तोशिमित्सु मोतेगी के साथ वार्ता करेंगे और चतुर्भुजीय गठबंधन (क्वाड) की मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 सितंबर विदेश मंत्री एस. जयशंकर छह से सात अक्टूबर तक दो दिवसीय जापान यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह अपने जापानी समकक्ष तोशिमित्सु मोतेगी के साथ वार्ता करेंगे और चतुर्भुजीय गठबंधन (क्वाड) की मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे।

विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि जयशंकर और मोतेगी द्वारा द्विपक्षीय तथा पारस्परिक हित के क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने किए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में उभरा तीसरा मोर्चा, BSP और JPS के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे उपेंद्र कुशवाहा, क्या मायावती की एंट्री से दलित वोटर होंगे प्रभावित?.

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री छह अक्टूबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया-जापान-अमेरिका की दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक में भी हिस्सा लेंगे जिसमें संबंधित देशों के विदेश मंत्री शामिल होंगे।’’

मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री कोविड-19 के बाद की अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और महामारी से उत्पन्न होने वाली विभिन्न चुनौतियों के लिए एक समन्वित प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: ‘नया बिहार, विकसित बिहार’ के नारे के साथ नीतीश कुमार को चुनौती देने वाले तेजस्वी यादव की ये हैं ताकत और कमजोरियां.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘वे क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे और एक मुक्त, खुले तथा समावेशी हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के महत्व पर जोर देंगे।’’

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर जापान की अपनी यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\