एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार करीब चार अरब डॉलर बढ़कर 541.431 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.883 अरब डॉलर बढ़कर 541.431 अरब डॉलर के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को जारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार करीब चार अरब डॉलर बढ़कर 541.431 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

मुंबई, चार सितंबर देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.883 अरब डॉलर बढ़कर 541.431 अरब डॉलर के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को जारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

विदेशी मुद्रा भंडार इससे पहले 21 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान 2.296 अरब डॉलर बढ़कर 537.548 अरब डॉलर हो गया था।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.

विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि का मुख्य कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों का बढ़ना रहा है, जो मुद्राभंडार का अहम हिस्सा होता है। समीक्षाधीन अवधि में देश की विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.925 अरब डॉलर बढ़कर 498.094 अरब डॉलर हो गयीं।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार 6.4 करोड़ डॉलर घटकर 37.2 अरब डॉलर रह गया।

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ विशेष आहरण अधिकार 1.481 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा।

इस दौरान आईएमएफ के पास देश का आरक्षित मुद्रा भंडार 2.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.657 अरब डॉलर हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2020 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).