जरुरी जानकारी | विदेशीमुद्रा भंडार 1.444 अरब डॉलर बढ़कर 589.465 अरब डॉलर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात मई, 2021 को समाप्त सप्ताह में 1.444 अरब डालर बढ़कर 589.465 अरब डालर हो गया।
मुंबई, 14 मई देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात मई, 2021 को समाप्त सप्ताह में 1.444 अरब डालर बढ़कर 589.465 अरब डालर हो गया।
रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 30 अप्रैल 2021 को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.913 अरब डालर बढ़कर 588.02 अरब था।
29 जनवरी 2021 को 590.185 अरब डालर पर यह सर्वकालिक ऊंचाई पर था।
गत सात मई 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि मुख्य तौर पर विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से हुई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां सप्ताह के दौरान 43.4 करोड़ डालर बढ़कर 546.493 अरब डालर पर पहुंच गईं।
विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां डालर में व्यक्त की जाती हैं। इसमें डालर के अलावा यूरो, पाउंड और येन में अंकित सम्पत्तियां भी शामिल हैं। विदेशी मुद्रा परिसम्पत्ति सकल विदेशी मुद्रा भंडार का बड़ा हिस्सा हैं।
आलोच्य सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 1.016 अरब डालर बढ़कर 36.48 अरब डालर हो गया।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) 40 लाख डालर घटकर 1.503 अरब डालर रह गया। वहीं, आईएमएफ के पास देश का आरक्षित भंडार 10 लाख डालर घटकर 4.989 अरब डालर रह गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2021 10:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

