विदेश मुद्रा भंडार 11.3 करोड़ डॉलर घटकर 479.45 अरब डॉलर
इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.09 अरब डॉलर बढ़कर 479.57 अरब डॉलर हो गया था। इससे पहले छह मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.69 अरब डॉलर बढ़कर 487.23 अरब डॉलर पर पहुंच गया था जो अब तक का रिकॉर्ड है।
मुंबई, एक मई देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 11.3 करोड़ डॉलर घटकर 479.45 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले कुछ सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा था।
इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.09 अरब डॉलर बढ़कर 479.57 अरब डॉलर हो गया था। इससे पहले छह मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.69 अरब डॉलर बढ़कर 487.23 अरब डॉलर पर पहुंच गया था जो अब तक का रिकॉर्ड है।
वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 62 अरब डॉलर बढ़ा है।
भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (जो विदेशी मुद्रा का सबसे बड़ा हिस्सा हैं) 32.1 करोड़ डॉलर घटकर 441.56 अरब डॉलर रह गईं।
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार 22.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 32.90 अरब डॉलर हो गया।
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का विशेष आहरण अधिकार 60 लाख डॉलर घटकर 1.42 अरब डॉलर रह गया।
आईएमएफ में देश का मुद्रा भंडार भी 80 लाख डॉलर घटकर 3.57 अरब डॉलर रह गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

