विदेश की खबरें | स्वास्थ्य पर ध्याने दे रही हूं, जल्द आप सभी के बीच लौटूंगी: मैडोना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मैडोना ‘‘गंभीर जीवाणु संक्रमण’’ होने के कारण पिछले महीने कई दिन तक अस्पताल के गहन देखभाल इकाई(आईसीयू) में भर्ती रहीं थी और उन्हें अपना बेहद महत्वपूर्ण ‘सेलिब्रेशन टूर’ भी स्थगित करना पड़ा था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मैडोना ‘‘गंभीर जीवाणु संक्रमण’’ होने के कारण पिछले महीने कई दिन तक अस्पताल के गहन देखभाल इकाई(आईसीयू) में भर्ती रहीं थी और उन्हें अपना बेहद महत्वपूर्ण ‘सेलिब्रेशन टूर’ भी स्थगित करना पड़ा था।

गायिका ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ मैं ठीक हो रही हूं और आप सभी की दुआओं के लिए आभारी हूं।’’

मैडोना ने कहा कि अस्पताल में जब उनकी आंख खुली तो उनको सबसे पहले अपने बच्चों और फिर उनके ‘सेलिब्रेशन टूर’ के लिए टिकट खरीदने वाले प्रशंसकों का ख्याल आया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अब अपने स्वास्थ्य पर और जल्द बेहतर होने पर ध्यान दे रही हूं। वादा करती हूं कि जल्द आप सभी के बीच लौटूंगी।’’

गायिका का 'सेलिब्रेशन टूर' 15 जुलाई को वैंकूवर में शुरू होने वाला था।

गायिका के प्रबंधक गाइ ओसेरी के अनुसार, 'सेलिब्रेशन टूर' की नई तारीखों के बारे में जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now