देश की खबरें | उड़न दस्ते देखेंगे कि कहीं अस्पताल ज्यादा शुल्क तो नहीं वसूल कर रहे: टोपे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने उड़न दस्ते गठित किए हैं जो देखेंगे कि कहीं अस्पताल और एंबुलेंस कोविड-19 मरीजों से अधिक शुल्क तो नहीं वसूल रहे हैं।
मुंबई, सात अगस्त महाराष्ट्र सरकार ने उड़न दस्ते गठित किए हैं जो देखेंगे कि कहीं अस्पताल और एंबुलेंस कोविड-19 मरीजों से अधिक शुल्क तो नहीं वसूल रहे हैं।
स्वस्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने लगातार अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अस्पतालों तथा एंबुलेंस द्वारा वसूले जा रहे अत्यधिक शुल्क संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई करें।
टोपे ने कहा,‘‘यह जांच करने के लिए कि क्या फैसले लागू किए जा रहे हैं, उड़न दस्ते गठित किए गए हैं। संभागीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों और नगर निगम आयुक्तों से तीन दिन में निरीक्षण रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।’’
यह भी पढ़े | Baby Elephant Found Dead in Kerala: केरल में पुल के नीचे मिला हाथी के बच्चे का शव, वन विभाग जांच में जुटी.
सरकार ने 21 मई को एक आदेश जारी करके निजी अस्पतालों के लिए शुल्क की अधिकतम सीमा तय की थी। वहीं 30 जून को एक अन्य आदेश में निजी एंबुलेंस के लिए दरें निर्धारित कर दी गई थीं।
मंत्री ने कहा कि लेकिन सरकारी आदेशों के बावजूद निजी अस्पताल अभी भी अत्यधिक शुल्क वसूल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उड़न दस्ता यह देखेगा कि क्या कोविड-19 मरीजों को राहत देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा लिए गए फैसले लागू किए जा रहे हैं अथवा नहीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)