एजेंसी न्यूज

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 68 हजार लोग अब भी प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार जारी है और शनिवार को प्रभावित लोगों की संख्या घटकर लगभग 68 हजार रह गई. एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है.

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 68 हजार लोग अब भी प्रभावित
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

गुवाहाटी, 4 जून : असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार जारी है और शनिवार को प्रभावित लोगों की संख्या घटकर लगभग 68 हजार रह गई. एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है. मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है और इस वर्ष की बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 38 बनी हुई है.

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में फिलहाल कोई बड़ी नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के दैनिक बाढ़ बुलेटिन में कहा गया है कि 68,590 लोग अब भी प्रभावित हैं. यह भी पढ़ें : चिकनपॉक्स के 31 मामले सामने आने के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने परामर्श जारी किया

कछार, दीमा हसाओ, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, मोरीगांव और नगांव बाढ़ से प्रभावित हैं. शुक्रवार तक पांच जिलों के 69,610 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए थे. बुलेटिन के अनुसार चार राहत शिविरों में कुल मिलाकर 705 लोग शरण लिये हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2022 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).