एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 17 जिलों में 3.89 लाख लोग अब भी प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति में सोमवार को काफी सुधार हुआ और राज्य के एक बड़े हिस्से से पानी हट गया। हालांकि बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 17 जिलों में 3.89 लाख लोग अब भी प्रभावित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, तीन अगस्त असम में बाढ़ की स्थिति में सोमवार को काफी सुधार हुआ और राज्य के एक बड़े हिस्से से पानी हट गया। हालांकि बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

एक आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार राज्य के 17 जिलों में करीब 3.89 लाख लोग अब भी प्रभावित हैं।

यह भी पढ़े | सीएम अरविंद केजरीवाल ने डॉ. जोगिंदर के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी, भविष्य में भी उनके परिवार की करेंगे हर संभव मदद.

रविवार से अब तक बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या में 4.65 लाख की कमी आयी है वहीं प्रभावित जिलों की संख्या में भी दो की कमी आयी।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, बोंगाईगांव जिले के मानिकपुर में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गयी।

यह भी पढ़े | सीपीआई नेता मोहम्मद सलीम का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव : 3 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण राज्य भर में अब तक 136 लोगों की मौत हो गयी है। बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 110 लोगों की मौत हो गयी जबकि भूस्खलन के कारण 26 लोगों की मौत हो गयी।

एएसडीएमए ने कहा कि अभी 494 गांवों के साथ ही 32,028.83 हेक्टेयर में लगी फसलें बाढ की चपेट में हैं।

गोलपाड़ा सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां करीब 1.73 लाख लोग प्रभावित हैं। इसके बाद बोंगाईगांव में करीब 49,800 और मोरीगांव में करीब 48,100 लोग प्रभावित हैं।

एएसडीएमए ने कहा कि प्रशासन नौ जिलों में 39 राहत शिविर और वितरण केंद्र चला रहा है जहां 7,181 लोगों ने शरण ले रखी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2020 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).