विदेश की खबरें | यमन से दागी गई मिसाइल के कारण करीब एक घंटे तक उड़ानें बंद रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा दागी मिसाइल के कारण धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया और यात्रियों में दहशत फैल गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा दागी मिसाइल के कारण धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया और यात्रियों में दहशत फैल गई।

हूती विद्रोही गाजा में युद्ध के दौरान फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए इजराइल पर हमला कर रहे हैं। बेन-गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला शीर्ष इजराइली कैबिनेट मंत्रियों द्वारा गाजा पट्टी में देश के सैन्य अभियानों को तेज करने के बारे में मतदान करने से कुछ घंटे पहले हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि इस बीच सेना ने गाजा में व्यापक अभियान की संभावना के मद्देनजर हजारों आरक्षित सैनिकों को बुलाना शुरू कर दिया है।

हूती विद्रोहियों द्वारा रविवार को दागी गई मिसाइल के कारण इजराइल के कई हिस्सों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। इजराइली मीडिया द्वारा प्रसारित तस्वीरों अनुसार, हवाई अड्डे पर धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। तस्वीरों में दिख रहा है कि यात्री दहशत में चिल्ला रहे हैं और छिपने के लिए भाग रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि हमले के बाद हवाई, सड़क और रेल यातायात रोक दिया गया। इजराइल हवाई अड्डा प्राधिकरण ने बताया कि करीब एक घंटे बाद यातायात फिर से शुरू हो गया। इजराइल के पैरामेडिक सर्विस मैगन डेविड एडोम ने बताया कि चार लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि समूह ने हवाई अड्डे पर एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी।

इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने हवाई अड्डे पर हमले का बदला लेने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, ‘‘जो कोई भी हमें नुकसान पहुंचाएगा, हम उसे सात गुना नुकसान पहुंचाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\