देश की खबरें | असम के रूपसी हवाई अड्डे से उड़ान फिर से शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के रूपसी हवाई अड्डे से एलायंस एअर के एटीआर-72 विमान के उड़ान भरने के साथ ही लगभग एक वर्ष के अंतराल के बाद उड़ान परिचालन बृहस्पतिवार को फिर शुरू हो गया।

गुवाहाटी, 17 अक्टूबर असम के रूपसी हवाई अड्डे से एलायंस एअर के एटीआर-72 विमान के उड़ान भरने के साथ ही लगभग एक वर्ष के अंतराल के बाद उड़ान परिचालन बृहस्पतिवार को फिर शुरू हो गया।

विमानन कंपनी ने पश्चिमी असम के कोकराझार जिले में रूपसी हवाई अड्डे से कोलकाता के लिए उड़ान संचालित की।

राज्य के हथकरघा, कपड़ा एवं रेशम उत्पादन मंत्री यू जी ब्रह्मा ने दीप जलाकर उड़ान सेवा का उद्घाटन किया।

एलायंस एअर सप्ताह में तीन बार कोलकाता और गुवाहाटी के बीच उड़ानें संचालित करेगी जो बीच में रूपसी में रुकेंगी।

विमानन कंपनी ‘फ्लाई बिग’ द्वारा परिचालन बंद किये जाने के बाद पिछले साल सात नवंबर से रूपसी हवाई अड्डे से उड़ानें बंद थीं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, “थोड़े अंतराल के बाद रूपसी हवाई अड्डे से उड़ानें फिर शुरू हो गई हैं।”

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “गुवाहाटी और कोलकाता को जोड़ने वाली विमान सेवा अब यहां से भी जुड़ेगी। यह पश्चिमी असम के क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क लिंक है।”

हवाई अड्डा प्रभारी संदीप पाटिल ने बताया कि योजना के तहत एलायंस एअर द्वारा संचालित उड़ानें शुरू में मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेंगी।

ब्रिटिश काल के रूपसी हवाई अड्डे को आठ मई, 2021 को परिचालन के लिए फिर खोला गया था और उड़ान योजनाओं के तहत 100 करोड़ रुपये की लागत से इसका कायाकल्प किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\